धार्मिकमध्य प्रदेश
सबके राम, सब में राम कार्यक्रम का हुआ आयोजन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने भजनों का आनंद लिया
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । गैरतगंज नगर के जनपद पंचायत प्रांगण में सोमवार शाम सबके राम, सब में राम भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 13 वर्षीय नन्नी भजन गायिका आहना कृष्ण पाठक ने अपनी छोटी दो बहनों और पिता कृष्ण गोपाल पाठक के साथ गाये भजनों से बड़ी संख्या में आये श्रोताओं का मन मोह लिया भजनों पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य भी किया।
भजन संध्या में कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन में स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी ने भी पहुंचकर भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम सबके राम, सबमें राम कार्यक्रम का मंच संचालन अखिल जैन और अमन शर्मा ने किया गया।
आयोजन समिति ने कार्यक्रम ने आये समस्त श्रोताओं ओर कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालो का आभार व्यक्त किया।



