बिना किराया सूची के बस वाले यात्रियों से बसूल रहे हैं मनमाना किराया

पुलिस आरटीओ मूकदर्शक बने
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । निजीकरण के इस अवसर पर बस मालिकों द्वारा यात्रियों से यात्रा के रूप में मनमाना किराया वसूलने का समाचार मिला है यात्रियों ने हमारे संवाददाता को बताया है कि बसों में बिना किराया सूची लगाए परिचालक द्वारा मनमाने तरीके से उन से किराया लिया जाता है यदि दूरी के हिसाब से किराए लेने की बात की जाती है तो यात्रियों से दुर्व्यवहार किया जाता है, और बस से नीचे उतार देने की धमकी दी जाती हैं । यात्री बसों में दिनदहाड़े किराया के नाम पर होने वाली यात्रियों से खुलेआम लूट खसोट को लेकर यात्रियों ने अनेकों बार शासन-प्रशासन आरटीओ पुलिस का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया लेकिन इस दिशा मे उनका मूकदर्शक बना रहना परिचालको को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से बसों में मनमाना किराया वसूलने की छूट मिली हुई है । यही नहीं अधिकांश बसों में परिचालकों द्वारा फर्जी टिकट जिसमें बस कंपनी का नाम नहीं लिखा होता मात्र, बस सर्विस, लिखे हुए टिकट थमाए जाते हैं जिसको लेकर भी यात्रियों में भारी असंतोष बना हुआ है लूट खसोट शिवम नकली टिकटों के प्रचलन को शासन तत्काल बंद कराएं जिससे यात्रियों को हो रही परेशानी दूर हो सके।



