मध्य प्रदेश

श्री मद् भागवत कथा के पूर्व विशाल शोभा यात्रा 7 मई को

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । सिलवानी नगर में आगामी 7 मई रविवार से पदम विभूषण जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज” के सानिध्य में श्री मद् भागवत कथा का आयोजन श्री रघुकुल फार्म हाउस, नीगरी मोड़ में किया जा रहा हैं।
श्री मद् भागवत कथा के पूर्व 7 मई रविवार को प्रात 9 बजे से श्री जानकी रमण साकेतधाम काठिया मंदिर, सिलवानी से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जावेगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल पहुंचेगी।
श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह कथा पद्म विभूषण, जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज जी के मुखारविंद्र से अमृतवाणी 7 मई से प्रारंभ होगी। कथा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। परम पूज्य प्रात: स्मरणीय आचार्य डॉ रामाधारजी शर्मा जी की प्रथम वार्षिक श्राद्ध में श्रीमद्भागवत का विशाल भव्य आयोजन आचार्य श्री के परम स्नेही शिष्य चौधरी शिववरण सिंह रघुवंशी के द्वारा आयोजित की जा रही है।
बैठक में कथा के पूर्व 7 मई को श्री जानकी रमण साकेत धाम काठिया मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से वर वधु गार्डन तक पैदल और वहा से वाहनों से कथा स्थल पहुंचेगी। आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालुओ से कथा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

कथा को लेकर आयोजक द्वारा विशाल पांडाल के साथ वाहन पार्किंग, पेयजल की व्यापक व्यवस्थायो के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने दिन रात कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button