मध्य प्रदेश

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 26 फरवरी से बनबारी में

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । ग्राम बनबारी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 26 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक होने जा रहा है।
कथा का आयोजक श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति बनबारी एवं समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासियो द्वारा बाजार प्रांगण बनवारी में किया जा रहा है। कथावाचक आचार्य मुकुल जी महाराज श्रीधाम वृंदावन के मुखारबिंद से होगी। कथा के मध्य में वृंदावन के कलाकारों द्वारा झांकियों का दर्शन भी कराया जाएगा एवं कथा के मध्य में फूल होली वृंदावन के प्रसिद्ध लट्ठमार होली का भी दर्शन करने को प्राप्त होगा । 26 फरवरी को कलश यात्रा 11 से खेरापति माता मंदिर से होकर कथा प्रांगण तक पहुंचेगी। कथा समय दोपहर 2 से 5 तक रहेगा।
भगवान की कथा से जीवन का कल्याण होता है जीवन की दिशा तय होती है व्यक्ति को सन्मार्ग की ओर ले जाती है आयोजक समिति ने दिव्य भागवत कथा सत्संग श्रवण करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button