संत गाडगे जी की 147 सी जयंती मनाई गई
गैरतगंज । विकास यात्रा के दौरान ग्राम जुझारपुर में संत गाडगे जी की 147 सी जयंती मनाई गई । कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन, नीरज चौरसिया, संतोष मालवीय जिला सदस्य प्रतिनिधि, बलवीर मालवीय आदि की उपस्थिति में संत गाडगे जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि 23 फरवरी, 1876 को सन्त गाडगे महाराज का जन्म हुआ था। आधुनिक भारत को जिन महापुरूषों पर गर्व होना चाहिए, उनमें राष्ट्रीय सन्त गाडगे बाबा का नाम सर्वोपरि है। मानवता के सच्चे हितैषी, सामाजिक समरसता के द्योतक यदि किसी को माना जाए तो वे थे संत गाडगे। वास्तव में गाडगे बाबा के जीवन, उनके कार्यों तथा उनके विचारों से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। हम समाज और राष्ट्र को काफी कुछ दे सकते हैं। गाडगे बाबा ने अपने जीवन, विचार एवं कार्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के सम्मुख एक अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया, जिसकी आधुनिक भारत को वास्तव में महती आवश्यकता है।



