संचेतना महिला बाल विकास मंच शुभ बंधन संस्कार विवाह की पहल पर कार्यक्रम
हनुमान मंदिर में मातृ शक्तियों ने पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर महानगर में मातृ शक्तियों के द्वारा शुक्रवार को कछपुरा ब्रिज हनुमान मंदिर मैं सर्वप्रथम हनुमान दरवार में सभी नारी शक्ती ने प्रभु से प्रार्थना की और फिर उपस्थित सभी नारी शक्तियों ने सुहागलो का कार्यक्रम कर पूजा आर्चना की । इन सभी नारी शक्तियों के द्वारा सफलता पूर्वक आयोजन किया गया । नारी शक्ती ने सोचा नहीं था कि हनुमान मंदिर में बहुत ही भव्य रूप में ये कार्यक्रम होगा । इस गौरवपूर्ण व सफलता पूर्ण संपन्न हुये । इस कार्यक्रम में हमारे भारतीय संस्कृति के इस प्रतीक सुहागिनों का कार्यक्रम है सुख समृद्धि शक्ती सुहागन माता का आशीर्वाद प्राप्त करके सभी मात्र शक्तियां हर्षित हुई। साथ ही इस कार्यक्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की संचालिका मंजू शर्मा ने मीडिया को बताया कि हम सभी नारी शक्तियों का संगठन और कार्य यूहीं सभी के सहयोग से किया जा रहा हैं ।
इस कार्यक्रम में रानी तिवारी, कुमकुम पांडे, एवं मंच के सदस्य रेणुका सिंह ठाकुर, प्रीति नाग, सुजाता मिश्रा, सुनीता विश्वकर्मा, शिवांगी तिवारी, सुनीता यादव, नीलम नामदेव, विनीता सोनी एवं सभी मातृ शक्तियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम ।
नारी शक्तियों ने उपस्थित राजेन्द्र सिंह, मनीष श्रीवास पत्रकारों का किया पुष्प माला पहना कर सम्मानित ।



