सकल दिगंबर जैन समाज ने कर्नाटक सीएम के नाम पाटन तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । सकल दिगंबर जैन समाज पाटन के द्वारा कर्नाटक सीएम के नाम से पाटन तहसीलदार दिलीप हनवत को ज्ञापन सौपकर बताया कि बेलगावी जिले के चिकोड़ी तालुक में नंदी पर्वत पर स्तिथ जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य पूज्य श्री 108 कामकुमार जी मुनिराज की दिनांक 5 जुलाई 2023 को निर्मम हत्या करके मृत शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके बोर वैल में डाल दिया गया था, इस घटना से सम्पूर्ण भारत ही नहीं विश्व के जैन समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज की प्रमुख मांगे पूज्य आचार्य श्री 108 कामकुमार नंदी जी मुनिराज की हत्या की साजिश का जल्द से जल्द खुलासा हो, कर्नाटक डीजीपी पुलिस या एसपी बेलगावी घटनाक्रम पर वीडियो संदेश जारी करें, जैन ट्रस्ट द्वारा आरोपियों को 6 लाख रुपये उधार देने के स्थान पर जैन मुनि द्वारा रुपये उधार देने की गलत व झूठी खबरें बंद हो, हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाएँ, कर्नाटक प्रांत में जैन संतो की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो, कर्नाटक राज्य में जैन धर्म तीर्थ स्थल व संतो की सुरक्षा के लिए जैन संरक्षण बोर्ड की स्थापना की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित रहे नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, बाल चंद जैन, पार्षद दीपक जैन, नयन कुमार जैन, संदीप सिंघई, शुभम जैन, राजकुमार जैन, विनीत जैन, आजाद जैन सहित सकल दिगंबर जैन समाज पाटन एवं अन्य समाज के गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



