धान लगाना हुआ आसान, कम समय एवं कम खर्चा में कुबोटा पेङी राइस ट्रांसप्लांटर कृषि यंत्र से करें धान की रोपाई
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । धान की खेती करना किसानों के लिए काफी मेहनत भरा होता है क्योंकि रोपाई हाथ से की जाती है ऐसे में किसानों के लिए कृषि यंत्रों का उपयोग करना काफी अच्छा माना जाता है वैसे भी मौजूदा समय में मजदूरों की कमी है ! ऐसे में यह कृषि यंत्र किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं ! जी हां हम बात कर रहे हैं ग्राम देवरी रतन विकासखंड पटेरा जिला दमोह कृषक मेघना पति शमशेर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सरवन सिंह के यहां पर कृषि यंत्र मशीन कुबोटा पेङी राइस ट्रांसप्लांटर धान की रोपाई मशीन इन किसानों के खेतों में रोपा लगाया गया। जिसमें शशि श्रीवास्तव सहायक यंत्री दमोह एवं एसके उपाध्याय तकनीकी शाखा प्रभारी एवं कुबोटा कंपनी के हरदेव सिंह एवं सनमति कृषि यंत्रालय से राजकुमार जैन उपस्थित रहे। कृष्णा ने बताया कि धान की नर्सरी 17 दिन पूर्व डाली गई थी जिसका आज ट्रांसप्लांटर द्वारा रोपणी की गई मौजूद कंपनी के अधिकारी कृषि यंत्री विभाग के अधिकारियों ने इस कृषि यंत्र के फायदे किसानों को गिनाते हुए बताया कैसे कम समय एवं कम खर्चा में इस कृषि यंत्र से धान की रोपाई करें परंपरागत तरीके से किसान द्वारका प्रसाद लोधी द्वारा हाथ से धान की रोपाई मजदूरों का खर्चा 1 एकड़ में करीब ₹5000 की लागत एवं मजदूरों की परेशानी होती हैं वहीं अगर कृषक धान रोपाई मशीन राइस ट्रांसप्लांटर से करते हैं तो 1 एकड़ का खर्चा लगभग 1500 सौ रुपए आएगा इसके साथ ही साथ समय की बचत होगी कृषि विभाग द्वारा राइस ट्रांसप्लांटर रोपनी मशीन पर अनुदान भी कृषकों को मिलता है अब ऐसे में कृषि यंत्रों के आने से किसान कम समय कम खर्चे में धान की रोपाई करता है।



