मध्य प्रदेश

सड़क हादसे में 2 की मौत 3 घायल, जन्मदिन के दिन ही हुई हादसे में मौत

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
छतरपुर। छतरपुर में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 2 की मौत हो गई तो वहीं 3 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना देर रात ओरछा रोड थाना क्षेत्र की है जहां चानना बस सर्विस के संचालक हैप्पी चानना के बेटे निखिल चानना की रात एक बजे नौगांव रोड पर गैस गोदाम के पास स्क्रपियो वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से मृत्यु हो गई। निखिल का आज 25 वा जन्म दिन है उसके पापा हैप्पी चानना ने रात 12 बजे बेटे को विश किया और बह आधा घंटे मे आने का बोला था मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। बता दें कि वाहन को अशोक अग्रवाल बाबा के बेटे अमन अग्रवाल चला रहे थे। यह दुर्घटना इतनी जबरजस्त थी कि वाहन की हालत को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है एयर बैग खुलने से से अमन को तो मामूली चोटें आईं पर वहीं एयर बैग खुलने के बाद भी निखिल को नहीं बचाया जा सका। इसी कार में सवार एक कर्मचारी करणसिंह की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि निखिल चानना ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड दिया है। यहां बता दें कि कार में कुल 5 लोग सवार थे। महेंद्रा ट्रेक्टर एजेंसी संचालक अशोक बाबा के पुत्र अमन अग्रवाल सहित तीन युवकों का झांसी में उपचार चल रहा है। इस घटना में 2 की मौत 3 घायल हुए हैं तो वहीं थाना पुलिस घटना को जांच और मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Back to top button