मध्य प्रदेश

सन्कुल स्तरीय सन्योजक मंडल कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी
विद्या भारती की ग्रामीण इकाई भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन मे सन्चालित सरस्वती शिशु मन्दिरों का सन्कुल स्तरीय सन्योजक मंडल कार्यशाला का आयोजन स्थान सरस्वती शिशु मंदिर बम्हौरी कस्बा रखा गया। जिसमे भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राजपूत, उपाध्यक्ष बृजेन्द्रसिंह रघुवंशी, सचिव दौलतसिंह ठाकुर, उत्तमसिन्ह कुशवाह, जिला प्रमुख जिला रायसेन एवं जिला समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण आचार्य द्वारा देव मन्च के समक्ष दीप प्रज्वलन व फूलमाल्यार्पन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मन्चासीन अतिथियो का परिचय प्रेमनारायण लोधी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर बम्हौरी कस्बा द्वारा कराया गया। व मन्च का सन्चालन रचना लोधी सरस्वती शिशु मंदिर बम्हौरी कस्बा द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा ग्राम विकास के 9 बिन्दु साक्षरता, सामाजिक, समरसता, सन्सकार, सन्सक्रति , स्वास्थ्य, स्वदेशी, पर्यावरण, स्बावलम्बन, स्वच्छता, पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों का स्वागत अक्षत कुमकुम व श्रीफल भेंट कर किया। एवं स्वागत गीत बम्हौरी विद्यालय की बहिन स्नेहा, रानी, ललिता, मोनिका द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस सन्योजक मंडल कार्यशाला मे रायसेन जिले के 6 विद्यालय बम्हौरी कुण्डाली, खिरेटी, शालाबर्रु, वीरपुर व चौरास के सन्योजक मंडल व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्य्रक्रम के अन्त मे बम्हौरी विद्यालय के सन्योजक लक्ष्मीनारायण आचार्य द्वारा आभार व्यक्त् किया गया।

Related Articles

Back to top button