महाविद्यालय साईंखेड़ा में हुआ राज्य स्तरीय युवा संवाद
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। शासकीय महाविद्यालय साईंखेडा में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के सानिध्य में राज्य स्तरीय युवा संवाद का कार्यक्रम सीधा प्रसारण ऑनलाइन माध्यम के द्वारा महाविद्यालय के हाल में दिखाया गया जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा विद्यार्थियों के हित में प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय में प्रसारण के दौरान जनप्रतिनिधि अभिभावक प्रशासनिक अधिकारी पत्रकार बंधुओं को भी आमंत्रित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राकेश खेमरिया सांसद प्रतिनिधि, सुरेश कुशवाहा जनभागीदारी सदस्य शासकीय महाविद्यालय, पत्रकार कमलेश अवधिया, स्वप्निल राय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष, श्विनोद चौकसे उपस्थित रहे।
युवा संवाद कार्यक्रम के उपरांत राकेश खेमरिया द्वारा विद्यार्थियों के बीच अपनी महत्वपूर्ण जानकारी दी जो कि विद्यार्थी अपने इच्छा अनुसार विषय लेकर और आने वाले जीवन में ऊंचाइयों छुऐ, उनको अच्छे विचार के माध्यम से संबोधित किया इस अवसर पर महाविद्यालय से प्राचार्य डॉ लक्ष्मीकांत नेमा, कार्यक्रम प्रभारी डॉ धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, मनमोहन मालवीय, बालकृष्ण जाटव, चंद्र प्रकाश राठौर, सुरेंद्र मिर्धा, राहुल साहू, बृजेश मिश्रा, ओमप्रकाश राजा, घनश्याम कहार, श्रीमती लता आदि उपस्थित रहे एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री की उद्बोधन को सुना।




