मध्य प्रदेश

सरस्वती वंदना व विद्यारंभ संस्कार बसंत पंचमी के पावन पर्व किया कार्यक्रम 

रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील कार्यालय के जेल रोड स्थित सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में विद्यालय के व्यवस्थापक अनुपम सराफ मुख्य अतिथि एवं शाला प्राचार्य विनोद कुमार गर्ग की अध्यक्षता में वीणादाणि मां सरस्वती के पूजन अर्चना सहित हवन का भव्य आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान व्यवस्थापक ने माँ सरस्वती का प्रारंभिक पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात नव प्रवेश 12 भैया बहनों के साथ उनके अभिभावकों ने हवन कर विद्यारंभ संस्कार के सहभागी बने । इस दौरान 5 वेदीयो में विद्यालय में अध्ययनरत समस्त भैया बहनो व अभिभावक सहीत आचार्य परिवार ने हवन, पूजन कर माँ सरस्वती से सद्बुद्धि प्राप्ति की प्रार्थना के साथ साथ ही विद्यालय की सांस्कृतिक प्रमुख स्मृति व्यवहार एवं स्वर्णलता पाठक ने स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के प्रतिभागियों के 119 भैया बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया । शारीरिक प्रमुख उमेश विश्वकर्मा ने शारीरिक के भैया बहनों को पुरस्कृत करते हुए सभी अभिभावकों एवं अतिथि अतिथियों ने कार्यक्रम की भव्यता की सराहना की । संर्पूण आहुति के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Related Articles

Back to top button