पंचायत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन सिलारी टीम ने मारी बाजी
रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । विकासखंड उदयपुरा की ग्राम पंचायत पांजरा में जय बजरंग कबड्डी क्लब के तत्वाधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 फरवरी को हुआ और समापन 3 फरवरी को पांजरा और सिलारी टीम के बीच खेला गया जिसमें सिलारी टीम ने फाइनल मुकाबले पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार ₹11000 नरेंद्र पटेल बाबूजी तथा द्वितीय पुरस्कार ₹5000 ग्राम पंचायत पांजरा द्वारा दिया गया । वही समिति के सदस्यों ने सभी मुख्य अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया । इस प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र पटेल बाबूजी ने पहुंचकर विजेता टीम वा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया तथा सभी ग्राम वासियों से मिले और सभी को शुभकामनाएं दी साथ ही सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर नरेंद्र पटेल, सुनील लोधी, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष देवरी आशीष पवैया, ओबीसी महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष छात्र मोर्चा, योगेश जैन सहित ग्राम के सैकड़ों ग्रामीणों ने मैच का लुफ्त उठाया।



