उमरियापान में निकला ताजिया जूलूस, भाईचारे के साथ मनाया गया मोहर्रम का त्योहार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम का मातमी पर्व भाईचारा और सौहाद्रता के साथ मनाया गया । बुधवार को मस्जिद से परंपरागत ताजियों का जुलूस निकला। ताजिया जूलूस झंडा चौक जैसे पहुंचा सभी वर्गों के लोग एकृतित हुए मुस्लिम समुदाय द्वारा या हुसैन या हुसैन के नारे लगाते हुए सवारियां उठाते रहे । जूलूस झंडा चौंक से अथैया मोहल्ला, सोनी मुहल्ला, ब्यौहार मुहल्ला से होतें हुए कर्बला पहुंचा जहाँ सवारियों व ताजिया ठंडा किया गया।
मोहर्रम का यह विशेष पर्व मुस्लिम समुदाय हजरत इमाम हसन व इमाम हुसैन के बलिदान को याद कर उनके शहादत के रूप में मनाया जाता है । इस मौके पर ताजियेदारों के द्वारा शहीदे करबला की याद में तकरीर कर फातिया पढ़ी गई और अखाड़ेदारों ने आकर्षक प्रदर्शन किया। इस दौरान उमरियापान थाना प्रभारी सिध्दार्थ राय अपने स्टाफ़ के साथ मुस्तैद रहे।

