आजाद मंडल द्वारा सजाई गई भव्य अध्भुत झाँकी बनी आकर्षण का केंद्र
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । आजाद मंडल साईंखेड़ा मातारानी की बेहद मनोरम आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई एवं मंडल द्वारा नवरात्रि के सप्तमी दिवस पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा भव्य झाँकी सजाई गई जिसकी चहुँ ओर प्रशंसा हो रही रही है झांकी में महाकाली कंकाली का विराट रूप दर्शाया गया जिसमें महाकाली के क्रोध से पृथ्वी को बचाते भोलेनाथ एवं भव्य दर्शनीय बेहद आकर्षक शिवलिंग दर्शन और माँ दुर्गा केबरूप में छोटी कन्या , साथ ही राधा कृष्ण के रूप में मनोरम जोड़ी व राधा कृष्ण की बहुत सुंदर प्रतिमा भी झांकी का आकर्षण केंद्र बनी । सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बनी अध्भुत झाँकी दर्शन के लिए दूर दूर ग्रामीण क्षेत्र तक के भक्तों का तांता लगा रहा । आजाद मंडल साईंखेड़ा कई दशकों से मातारानी की विभिन्न रूपों में स्थापना करता आ रहा है जो कि प्रतिवर्ष नई नई झाँकी भक्तों के सामने सजाते आ रहे हैं



