कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओ ने स्नान कर विधि विधान से किया पूजन, श्रीहरि को चढ़ाए छप्पन भोग
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में कार्तिक मास शुक्ल की पूर्णिमा स्नान करती स्थानीय महिलाओं ने एक माह से लगातार भोर भय स्नान करते हुए कार्तिक पूर्णिमा को विधि विधान से साथ पूजन किया गया और दीप जलाकर आराधना की। वही ग्रामीण इलाकों में नगर की महिलाओं ने भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान हिरन नदी व घर में कर दीप दान किया और बैकुंठ चतुर्दशी तिथि पर विधि विधान के साथ सभी ने मिलकर सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल पूजा आराधना की। इस दौरान एका दशा पर सभी देशवासियों की भीड़ मां गंगा नदी, मां नर्मदा नदी के साथ साथ हिरन नदी तट पर आस्था देखने को मिली। हिंदू धर्म में प्रति वर्ष की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान करते लोगों में काफी उत्साह उमंग उल्लास देखने को मिला। हमारी सर्वश्रेष्ठ संस्कृति और समाज ने मिलकर धर्म, तीज त्यौहार को सनातन धर्म के साथ मनाते चल आ रहे हैं।



