साईखेडा में कम बोल्टेज की समस्या दूर करने पार्षद और नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । नगर परिषद साईखेडा को शहर, तहसील का दर्जा मिल गया है लेकिन नगर को शहर जैसी सुबिधायें नही मिल रही । 14-15 हजार की आबादी वाले शहर में आये दिन बिजली की आंख मिचौली और कम बोल्टेज से भीषण गर्मी में बूढे बच्चे और महिलाएँ खासा परेशान है। कम बोल्टेज से घरो के कूलर पंखे. तक नहीं घूम रहे है । वार्ड क्रमांक 10 के रहवासियों को रतजगा करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी में दो वोल्टेज की बजह से लोग नींद न होने से बीमार हो रहे हैं।बोल्टेज समस्या को लेकर वार्ड नंबर 10 राजपूत कालोनी के पार्षद विनीता मान सिंह मिर्धा के द्वारा कनिष्ठ अभियंता साईं खेड़ा को ज्ञापन सौंपा गया है. इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन अग्रवाल, वार्ड के नागरिक ललित अग्रवाल,सत्येन्द्र त्रिवेदी, राकेश राय भी उपस्थित थे.
।इलेक्ट्रॉनिक दुकान,आटा चक्की और कोल्ड ड्रिंक, आम रस ,गन्ना रस के दुकानदार भी हलाकान है । बिजली बिभाग द्वारा मेटेन्स के नाम पर आये दिन बिजली कटौती की जाती है ,नगर में फीडर सेपरेशन न होने से कृषि फीडर भी लोकल लाइन से जुड़ा हुआ है, जिससे वोल्टेज की ,समस्या है ।शहर की बिजली के खेतो के खंभो से जुड़े होने का असर घरों की सप्लाई पर पडता है ।बिजली बिभाग के अधिकारी का मुख्यालय पर न रूक कर अप डाउन करने से कम बोल्टेज की समस्या का उन्हें एहसास नहीं है ।अपडाउन करने पर अधीनस्थ कर्मचारी भी लापरवाह रहते है ।क्षेत्र और नगरवासियों द्वारा साईखेडा में 132 केवी सब स्टेशन की मांग बर्षो से की जा रही है जनापेक्षा अधिकारी साईखेडा मै बिजली के कम वोल्टेज से छुटकारा दिलाने का प्रयास करे जिससे आमजनों को भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सके।



