साईखेडा में धूमधाम से हुआ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा। नगर साईखेडा में भारतीय जनता के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व राज्य सभा सदस्य कैलाश सोनी, पूर्व विधायक द्वव साधना स्थापक, नरेश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, जिला महामंत्री हरि गोविंद पटेल, राजीव ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रिचा डब्बू
स्थापक, प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री परसोतम शर्मा, नगर अध्यक्ष स्वाति सचिन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कीरतसिंह पटेल सहित भाजपा के जिला, मंडल और सभी मोर्चों के पदाधिकारी की उपस्थिति चुनाव प्रचार कार्यालय का उदघाटन किया गया।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा मैं साधारण किसान का बेटा हूं, जनता और राष्ट्र की सेवा करना मेरा धर्म है उन्होंने आगामी 14 अप्रेल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पिपरिया चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आने की जानकारी दी । कार्यक्रम को कैलाश सोनी, साधना स्थापक ने संबोधित करते हुए आने वाले समय में घर घर जाकर केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओ मतदाताओ की जानकारी देने की बात कही। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है।



