सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा को लेकर निकाली कलश यात्रा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की स्टेट बैंक और दिग्विजय कॉलोनी के मध्य सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव पुराण महा कथा के आयोजन से पूर्व नगर के
दशहरे मैदान से सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश लिए हुए और मुख्य यजमान अपने सिर पर भागवत रखे हुए चल रही थी इसका जगह जगह पर लोगों ने आरती उतार कर पूजन किया कलश यात्रा में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत भी शामिल हुए। कलश यात्रा दशहरे मैदान से प्रारंभ होकर एसबीआई दिग्विजय कॉलोनी कथा स्थल पहुंची रास्ते में कलश यात्रा का जगह-जगह दीप प्रज्वलित कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
सात दिवसीय श्री शिव महा पुराण कथा अभिमन्यु कृष्णा वृंदावन धाम के भागवताचार्य में और आनंद मूर्ति अन्नपूर्णिमा देवी के द्वारा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। 31 दिसंबर तक निरंतर चलेगी 1 जनवरी को प्रसाद वितरण कन्या भोज ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम आयोजित होने के उपरांत समापन होगा।
कथा के प्रथम दिवस वृंदावन धाम से पधारे भागवताचार्य अभिमन्यु कृष्णा ने शिव की महिमा का बखान विस्तार से करते हुए किस विधि से महापुराण कथा कराना चाहिए के बारे में बताया उन्होंने ब्राह्मण देवराज की कथा सुना कर बताया कि शिव महापुराण की कथा सुनने से पापियों का उद्धार भी हो जाता है क्योंकि शिव ही सुंदर है और सत्य ही शिव है। कथा के बीच बीच में भजनों की प्रस्तुति पर भक्त झूमते नजर आए काफी संख्या में महिला पुरुष कथा श्रवण करने के लिए पहुंच रहे हैं।
मुखिया जी माने सहित रामकथा समिति के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाल रखी हैं।



