मध्य प्रदेश

सायलो पटना में खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करते समय एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । सायलो गेहूं भंडारण कम्पनी पटना में 28 जून की दोपहर करीब एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्थानीय व्यक्ति बलराम उर्फ बल्लू उम्र 45, वर्ष की खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करते समय अचानक तबियत बिगड़ गई और इसी दौरान उसकी दर्दनाक मौत का समाचार मिला। बताया जाता है की साइलो कंपनी द्वारा लापरवाही पूर्वक रेको में कीट नाशक दवा का छिड़काव मजदूरो के द्वारा कराया जा रहा था दवा छिड़काव के दौरान मृतक बलराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और इसी समय उसकी दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भेज दिया है गौरझामर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button