मध्य प्रदेश
आरटीओ की सघन कार्यवाही के बाद भी चल रही पुरानी बसे

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । खटारा व एक्सपायर बसो के खिलाफ चल रही आरटीओ की मुहिम का असर ग्रामीण क्षेत्रो मे नही हो रहा है जिससे यात्रियो की जान पर बन आई है बाबा आदम के जमाने से चल रही बसो पर कडी कारवाही नही होने से यह यात्रियो की सुखद आरामदेह यात्रा के लिये किवदंती बनी हुई है बसो के उम्र दराज होने के कारण बिगडे मिजाज से ऐसी खटारा बसे समय पर अपने गन्तव्य स्थान नही पहुंचने से यात्रियो को नासूर बनी हुई है यात्रियो का कहना है की जब उनसे किराये के नाम पर मनमाना किराया बसूला जा रहा है फिर खटारा बस मे सफर क्यो कराया जा रहा है आरटीओ ग्रामीण रुटो पर नजर बचा कर चोरी छुपे चल रही ऐसी खटारा व एक्सपायर बसो पर सख्त कार्रवाही करना चाहिये जिससे ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को नई व आरामदेह बसो की सुविधा व लाभ मिल सके।



