कर्नाटक में जैन मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में गौरझामर बंद कर निकाला विशाल जुलूस
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । भारतवर्ष के कर्नाटक प्रदेश में जैन मुनि कामदेव नंद जी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में गौरझामर में 20 जुलाई गुरुवार को राष्ट्रीय परिषद एवं सकल दिगंबर जैन समाज गौरझामर द्वारा विरोध स्वरुप नगर बंद कर विशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला जिसमें प्रदर्शनकारी दिगंबर जैन समाज के लोग जिसमें पुरुष महिलाएं बच्चे सभी शामिल थे अपने अपने हाथों में तख्तियां लेकर जैन मुनि के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाते हुए पुलिस थाना गौरझामर पहुंचे जहां थाना प्रभारी को राष्ट्रपति राज्यपाल मुख्यमंत्री कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा निकाले गये इस विशाल विरोध जुलूस को नगर के प्रमुख मार्गों इतवारा बाजार नयापुरा पुरानी ग्राम पंचायत मेंन रोड नया बस स्टैंड हनुमान चौराहा सरखेड़ा तिगड्डा पुलिस थाना पहुंचा जहां ज्ञापन देकर उन्हें वापस अपने स्थान पर पहुंचकर समाप्त हुआ



