मध्य प्रदेश

विधुत कटौती से क्षेत्रवासी परेशान, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया


रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील में हो रही विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से बिजली के उपभोक्ता खासे परेशान है। विद्युत कटौती का आलम यह है कि यदि एक बार बिजली चली जाए तो कब आएगी यह कोई नहीं जानता। ढीमरखेड़ा ब्लॉक में हो रही विद्युत कटौती के संबंध में भाजपा मंडल ढीमरखेड़ा के अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक पत्र लिखा है जिस पर लो वोल्टेज से चाहे किसान हो या घरेलू विद्युत उपभोक्ता हो सब भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। लो वोल्टेज से कूलर भी हांफते हुए चलते हैं जिससे गर्मी के इस मौसम में वृद्ध बच्चे अधिक परेशान है। समीपी ग्राम टोला में 1 नवंबर से घरेलू ट्रांसफॉमर खराब है जिसे बदल कर दूसरा नया ट्रांसफॉमर लगाने ग्रामीणों ने अनेकों बार लाइनमैन, जेई और यहां तक की 1912 में भी आग्रह किया गया लेकिन कहीं कोई सुनने तैयार नहीं है। ग्राम टोला में 100 केवी का एक घरेलू ट्रांसफॉमर है तथा दो कृषि ट्रांसफॉमर है लेकिन यहां के किसान अपनी सिंचाई सुविधा के लिए घरेलू ट्रांसफॉमर से भी तार फसा कर सिंचाई करते हैं जब घरेलू लाइन रहती है तो घरेलू से तार फंसा लेते हैं और जब कृषि की लाइन चालू होती है तो उससे भी किसान अपनी सिंचाई करते हैं। आलम यह है कि एक कृषि पंप का कनेक्शन लेते हैं और दो -दो, तीन -तीन कृषि पंप चलाते हैं तथा किराए से भी पैसा कमाते हैं। घरेलू ट्रांसफॉमर की खराब स्थिति के चलते गांव में एक फेस कनेक्शन है जिससे घरेलू उपभोक्ता जिनको पीने के पानी के लिए अपना खुद का बोर है उसकी मशीन भी नहीं चल पाती और उपभोक्ता पीने के पानी के लिए दूर-दूर से हेड पंपों से पानी लाने मजबूर है लाइनमैन भी इस असुविधा को देखता और जानता है लेकिन उचित कदम ना तो जे,,ई साहब उठाते हैं और नाही लाइनमैन। एक नया ट्रांसफॉमर यदि ग्राम टोला में लग जाए तो बहुत हद तक उपभोक्ताओं की परेशानी दूर हो सकती है। इसी तरह पूरे ढीमरखेड़ा ब्लॉक विद्युत कटौती से हाला कान है। क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए भाजपा मंडल ढीमरखेड़ा के अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह ने क्षेत्र मैं हो रही विद्युत कटौती से उपभोक्ता एवं किसान त्रस्त है इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर तहसील क्षेत्र में हो रही बेतहाशा कटौती बंद की जाए जिससे किसान एवं उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी मैं राहत मिल सके। किसान अपने खेत में मुंग उड़द की किसानी कर रहे हैं अगर इसी तरह विद्युत कटौती चलती रहेगी तो किसानों की मूंग उड़द की खेती कैसे होगी। किसान जी जान लगाकर मूंग उड़द की खेती कर रहा है जिससे किसान अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

Related Articles

Back to top button