मध्य प्रदेश

सीएम राइज स्कूल में लहराया तिरंगा, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर के सीएम राइज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
ध्वजारोहण संस्था के प्राचार्य सी के विश्वकर्मा द्वारा किया गया. लगातार वर्षा होने के बावजूद भी तिरंगा यात्रा का आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. सरस्वती वंदना के बाद संस्था के वरिष्ठ शिक्षक वेणी शंकर पटेल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सीएम राइज स्कूल की उपलब्धियों को रेखांकित किया.संस्था के शिक्षक मनीष तिवारी और मोनिका राय के संचालन में स्कूल के छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए. संस्था के शिक्षक डी डी वर्मा, जी एस मेहरा, एम एस पटेल, तृप्ति नेमा, तुलसा वर्मा, प्रियंका अग्रवाल, भानुप्रताप राजपूत ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने प्रेरक उद्बोधन में भारत के अमर शहीदों के योगदान को छात्र छात्राओं को बताया गया.कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सी के विश्वकर्मा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में स्टाफ के सभी साथियों एवं छात्र छात्राओं के उत्साह की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएम राइज स्कूल शासन की अपेक्षा के अनुरूप बेहतर परिणाम देगा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा. इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन अग्रवाल के साथ पार्षद गजेन्द्र चौकसे, राजेश राय, ओमप्रकाश पटेल, आरती राजेंद्र अग्रवाल, राजेश सोनी, मानसिंह मिर्धा , धर्मेन्द्र पटेल, यशवंत पटेल, शिवदास जी ने उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में प्रधानपाठक गजेन्द्र बोहरे, एसपी अग्रवाल, कीर्ति वर्धन भदौरिया,सरदार सिंह राजपूत, अखिलेश मेहरा, रूपसिंह कुशवाहा, शर्मिला तिवारी, मीना अग्रवाल, पूनम बसेडिया, पुष्पा सिलावट, चंद्र शेखर बसेडिया, के साथ स्कूल स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा । अंत में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत सभी छात्र छात्राओं को विशेष भोज दिया गया।

Related Articles

Back to top button