सीएम हेल्पलाइन पर फर्जी शिकायत करने पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने दिया है जनपद सीईओ ने पत्र

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदूखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत दिनारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के पुत्र द्वारा सीएम हेल्पलाइन में आवास की मजदूरी ना मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसकी जांच उपरांत पाया गया कि हितग्राही के स्वयं पत्नी एवं पुत्रों के खाते में समस्त मजदूरी का भुगतान हो गया है। इसकी जानकारी पंचायत द्वारा हितग्राही को देने के बाद भी हितग्राही संबंधित शिकायत को बंद करने के लिए तैयार नहीं है, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है। जहां जांच में हितग्राही पूर्ण रूप से दोषी पाया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा जनपद में समस्त जरूरी जानकारी प्रस्तुत की गई, इसके बाद हितग्राही टीकाराम पिता काशीराम कुम्हार की थाना तेजगढ़ में एफआईआर का पत्र जारी किया।
इस संबंध में ग्राम पंचायत दिनारी सचिव रामसिंह लोधी ने बताया कि जनपद से प्राप्त पत्र के अनुसार थाना तेजगढ़ में हितग्राही टीकाराम कुमार के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराने का पत्र दिया गया है। रोजगार सहायक शैलेंद्र राजपूत का कहना है कि हमारे द्वारा हितग्राही की आवास की समस्त मजदूरी राशि उसके एवम परिवार के अन्य सदस्यों के खातों में ही डाली गई है जबकि भुगतान आधार वेस पेमेंट होने के बजाय उन्ही के दूसरे बैंक खाते में गया है जिसको हितग्राही स्वीकार नहीं कर रहा है। मामले में सरपंच प्रीति पति भोजराज जैन का कहना है कि हितग्राही से मैंने संपर्क किया उसे समझाया बावजूद उसके हितग्राही का कहना मैंने जो खाता किया था उसमें पैसा क्यों नहीं आया मुझे ₹9000 ही प्राप्त हुए हैं इसलिए मैं शिकायत बंद नहीं करूंगा।




