पर्यावरणमध्य प्रदेश

नशा मुक्ति एवं ऊर्जा संरक्षण के तहत जागरूकता कार्यक्रम दिलाई शपथ

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी

दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला आवरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कादीपुर में ऊर्जा संरक्षण एवं नशामुक्ति की जानकारी दी एवं शपथ दिलाई गई।
आवरी शाला प्रभारी राखी चौरसिया द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वही समिति के निर्मल राठौर ने बताया कि उज्जवल भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण के दृष्टिकोण से अपने दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लायें और राष्ट्रहित एवं समाजहित में ऊर्जा के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उपस्थित छात्र छात्राओं को निर्मल राठौर द्वारा नशा मुक्ति एवं ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कादीपुर शाला प्राचार्य शोभालाल पटेल ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। इस मौके पर शिक्षक संदीप दत्त चतुर्वेदी, नफीसा बानो, नरेंद्र कुमार रोहित, नन्हे लाल आठ्या, रवि ठाकुर, शैलेश असाटी, मोहन सिंह ठाकुर, प्रमोद पटेल, संगीता कोरी, ब्रजेश कुर्मी के साथ समिति के निर्मल राठौर, शीतल रजक, रामदीन पटेल, आशुतोष गौतम आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button