सुलभ कॉम्प्लेक्स के सेफ्टीटेंक पर कब्जा कर बना दी दुकानें वसूल रहे किराया
रिपोर्टर : रामभरोस विश्वकर्मा
मंडीदीप । मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 में स्थित सुलभ कांप्लेक्स के सेफ्टी टैंक पर अवैध कब्जा कर किराया वसूला जा रहा है आपको बता दें कि मंडीदीप नगर पालिका से चंद कदमों की दूरी पर यह सुलभ कॉम्प्लेक्स स्थित है और इस सुलभ कांप्लेक्स के पास में ही 4 मंजिला भवन भी अवेध कब्जा करके बनाया गया है। जिसकी शिकायत पूर्व में मंडीदीप नगर पालिका में की गई थी। अवैध कब्जे को लेकर मंडीदीप नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही को लेकर तत्पर दिखाई नजर आते है। पर शासकीय सुलभ कॉम्प्लेक्स की भूमि पर कब्जा कर अवेध रूप से दुकान बना ली गई। और जिम्मेदार अधिकारी ने कार्यवाही भी नही की यह सोचने योग्य है।जबकि यह मुख्य मार्ग पर स्थित है।पर किसी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं गया।अब देखना है।की खबर प्रकाशित करने के बाद क्या जिम्मेदार अधिकारी इस अवेध कब्जे को हटाने का प्रयास करेंगे।
इस संबंध में सुधीर उपाध्याय, सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका
का कहना है कि आपके द्वारा जानकारी दी गई है की सुलभ कॉम्प्लेक्स के सेफ्टी टैंक पर कब्जा कर दुकान बनाई गई है में इसकी जांच कराकर कार्यवाही करवाता हूं।



