मध्य प्रदेश

ABVP कार्यकर्ताओं को मिले न्याय, निकाली मौन यात्रा

सिलवानी । सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में मौन यात्रा निकाली। जिसमें बीते दिनों ग्वालियर में परिषद कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा कायम होने पर विरोध दर्ज कराया। गौरतलब हो कि बीते दिन दक्षिण एक्सप्रेस में हृदयाघात होने पर दिल्ली से झांसी जा रहे पीके विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रणजीत सिंह यादव की हालत अत्यंत गंभीर हो गई। उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे अभाविप कार्यकर्ता जो दिल्ली में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन से लौट रहे थे। सहायता के लिए तुरंत आगे आए। उनको समय रहते अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्वालियर स्टेशन पर तत्काल एम्बुलेंस न होने के कारण कार्यकर्ताओं ने वहीं खड़ी न्यायाधीश की कार के चालक से अनुरोध किया। लेकिन चालक के अनुरोध न मानने पर शिक्षक की जान बचाने के लिए ड्रायवर की अनुमति के बिना ही कार्यकर्ता कार ले गए। कार्यकर्ताओं पर किया था प्रकरण दर्ज हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रोफेसर यादव की मृत्यु हो गई। बिना अनुमति कार लेने जाने पर कार्यकर्ताओं के विरुद्ध डकैती का प्रकरण दर्ज किया गया। जिसका विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। समाज के लिए सजगता से खड़े रहने वाले अपने कार्यकर्ताओं के लिए न्याय की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद साथ खड़ी है। मौन यात्रा में परिषद के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button