अखंड नारी जागृति समिति ने अवैध शराब बिक्री को लेकर थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर एवं आसपास के गांव में धडड्ले से बिक रही अवैध शराब से बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर ग्रामवासियो में भारी असंतोष व्याप्त है, इसी सिलसिले में अखंड नारी जागृति समिति गौरझामर की महिला सदस्यों ने गौरझामर में जगह- जगह बिकने वाली अवैध शराब बिक्री में नवयुवकों के शामिल होने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए विरोध स्वरूप एक सितंबर को मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन जुलूस के रूप में पुलिस थाना गौरझामर आकर थाना प्रभारी बृजमोहन कुशवाहा को ज्ञापन सौपा जिसमें मांग की गई की जगह-जगह बिक रही अवैध शराब तत्काल बंद की जावे एवं जिस जगह का लाइसेंस दिया गया है केवल शराब उसी दुकान पर विक्रय की जावे इसके अलावा अन्य स्थानों पर विक्रय की जाने वाली अवैध शराब को तत्काल प्रभाव से बंद किया जावे जिससे गांव का शांतिपूर्ण माहौल को बिगड़ने से रोका जा सके।
अखंड नारी जागृति समिति गौरझामर ने विगत रक्षाबंधन के दिन गौरझामर मे हुई एक दर्दनाक घटना को लेकर गंम्भीर चिंता व्यक्त की है जिसमें अवैध शराब की कारोबार में लिप्त बच्चों द्वारा किए गए प्राण घातक हमले में हुए घायल युवक को लेकर इसमें मुख्य कारण अवैध शराब को बताया गया है जो बेहद चिंताजनक और निंदनीय है अवैध शराब को लेकर इस प्रकार की घटना न हो इसके लिए शासन प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि वह अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहकर गौरझामर एवं आसपास के गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें तथा पुलिस को आगे आकर ऐसे बच्चो को शराब बिक्री में जाने से रोकना चाहिए जो अवैध शराब के कारोबार में लिप्त हैं अखंड नारी जागृति समिति गौरझामर के अलावा ग्राम वासियों ने भी शराब बिक्री पर शक्ति से रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन आबकारी विभाग से की है जिससे ग्राम में शांति का माहौल और कानून व्यवस्था बनी रहे अखंड नारी जागृति समिति की ओर से ज्ञापन देने वाली महिला सदस्यों में अध्यक्ष अर्चना लोधी, अनीता शर्मा, विनीता उपाध्याय, मीना प्रजापति, रजनी विश्वकर्मा, अंजलि सिंगार, रानी चढार, माया रैकवार, सचिन पिपरिया, संतोष अहिरवार, रजनी सरस्वती आदि प्रमुख हैं।



