मध्य प्रदेश
सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होगें विधायक

सिलवानी। सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिन शिक्षक दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाकर शिक्षको का सम्मान किया जाएगा। शिक्षको के सम्मान की कड़ी में सोमवार को शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में विधायक रामपाल सिंह राजपूत शिरकत कर षिक्षको का सम्मान करेगें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को जनपद पंचायत सिलवानी के प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर दो बजे आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में विधायक रामपालसिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होगें। इसके पूर्व सोमवार को ही दोपहर 11 बजे बेगमगंज तथा अपरांह 4 बजे उदयपुरा मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होकर शिक्षको का सम्मान करेगें।



