मध्य प्रदेश

जिला साहू समाज की बिशेष बैठक सियरमऊ में 2 फरवरी को

निःशुल्क सामूहिक आदर्श बिवाह सम्मेलन को लेकर होंगी
रिपोर्टर: शिवकुमार साहू
सिलवानी । जिला साहू समाज की बिशेष बैठक 2 फरवरी 2025 को सिलवानी तहसील के ग्राम सियरमऊ के माँ कर्मा मंदिर परिसर में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी बिशेष चर्चा।
मीडिया प्रभारी शिवकुमार साहू ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा रायसेन जिला साहू समाज के जिला अध्यक्ष बसंत साहू ओवेदुल्लागंज अध्यक्षता करेंगे। बैठक में विशेष रूप से मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के विवाह प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवदयाल सिमरिया, तैलिक साहू सभा के प्रदेश सचिव हितेश साहू, जिले के सभी संरक्षक, पूर्व जिलाध्यक्षगण, समस्त तहसीलों के तहसील अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और सभी जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला साहू समाज समिति के महामंत्री चंद्रमोहन साहू एवं मीडिया प्रभारी पत्रकार रामगोपाल साहू ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से एजेंडा तैयार किया गया।
बैठक में वर्ष 2025 को निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन, सियरमऊ में आयोजन किया जा रहा है इस संबंध में चर्चा। सामूहिक आदर्श विवाह सम्मलेन समिति का गठन एवं अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी।
इसमें होने बाले वर्ष 2025 के निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन के आयोजन के लिए जिला साहू समाज एवं सभी तहसील साहू समाज विचार-विमर्श कर सम्मेलन समिति का गठन कर कार्य योजना तैयार की जाएगी।

Related Articles

Back to top button