पर्यावरणमध्य प्रदेश

स्कूल के बच्चों को कराया पर्यावरण स्थलों का भ्रमण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील की शा. माध्यमिक शाला मूड़ला चावल के संस्था प्रमुख राजेश इनवाती के मार्गदर्शन में एसएमसी की सहमति उपरांत छात्र छात्राओं के परिजनों की स्वैच्छिक अनुमति से पर्यटन भ्रमण हेतु भोजपुर, भीम बैठका आदि ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण कराया गया जहां पर आदिमानव एवं विभिन्न प्रकार के चित्रों व शिव मंदिर के संबंध मैं छात्र छात्राओ को मार्गदर्शन दिया गया। संस्था प्रमुख राजेश इनवाती ने छात्र-छात्राओं को भीम बैठका के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भीमबैठका एक पुरापाषाणिक आवासीय पुरास्थल है। यह आदि- मानव द्वारा बनाये गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है। इन चित्रों को पुरापाषाण काल से मध्यपाषाण काल के समय का माना जाता है उन्होंने वहां भ्रमण कराते समय भीमबैठका (शैलचित्रों) की मुख्य विशेषताओ के बारे में बताया कि भीमबैठका में बनाए गए चित्रों से मानव आकृतियां, शिकार, सामूहिक नृत्य, पशु पक्षी, युद्ध, प्राचीन मानव की दैनिक क्रियाकलापों के बनाए गए चित्रों से पता चलता है, कि यह पेंटिंग हजारों साल पुरानी है। यहां के चित्रों में लाल और सफेद रंग का उपयोग किया गया है उसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
भ्रमण में दशरथ सिंह ठाकुर, साहिल श्रीवास्तव, अनूप तिवारी, प्रवेश यादव, संजय चौबे, विकास शर्मा आदि समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया वहां पहुंचकर छात्र-छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिला।

Related Articles

Back to top button