सेवानिवृत होने पर शिक्षक को समारोह पूर्वक दी विदाई
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय माध्यमिक शाला ध्वाज में पदस्थ सहायक शिक्षक हुकुमचंद विश्वकर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित कर स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर सम्मान विदाई दी गई।
विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ पधारे हुए अतिथियों प्रभारी बीआरसीसी मिट्ठूलाल प्रजापति, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी जाहरसिंह लोधी आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती जी की पूजन कर सरस्वती वंदना करके किया गया।
पधारे हुए अतिथियों का स्वागत सामूहिक स्वागत नृत्य के माध्यम से किया। सामूहिक विदाई गीत की प्रस्तुति पर सभी का मन बोझिल हो गया। इस अवसर पर भाषण एवं सामूहिक नृत्य भी स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए जिन्हें अतिथियों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा हुकुमचंद विश्वकर्मा के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए उनकी कार्यकुशलता और व्यक्तित्व के बारे में सारगर्भित बातें कहते हुए उनकी सेवानिवृत्ति विभाग को रिक्तता का सदैव अनुभव कराती रहेगी, उनके इस कार्यकाल को कभी नहीं भुलाया जा सकता उनके सकुशल सेवाकाल पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।
इस अवसर पर रिटायर्ड शिक्षक नेतराम विश्वकर्मा, शाला में पदस्थ पूर्व शिक्षक एवं स्टाफ सरपंच, उप सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, ग्रामवासी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एवं उनकी धर्म पत्नि सुनीता बाई, पूर्व छात्र छात्राएं एवं शाला के समस्त छात्र गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सोनम दुबे, गौरव लोधी, नविता लोधी, धीरेंद्र लोधी ने किया एवं संस्था प्रभारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। अंत में ढोल बाजों के साथ गांव में रैली निकाली गई जिसमें ग्राम वासियों ने पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर हुकुमचंद विश्वकर्मा को कुशल कार्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शाला परिवार और ग्राम वासियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।




