मध्य प्रदेश
बलहारपुर में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जान से कर रहे हैं खिलवाड़
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर के बलहारपुर में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टर के पास ना ही डॉक्टरी करने की कोई डिग्री है ना ही लाइसेंस है । झोलाछाप डॉक्टर कई दिनों से मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टर संतोष नोरिया नरसिंहपुर जिला के तेंदूखेड़ा से दवाइयां लाकर रायसेन जिले की देवरी नगर में मरीजों का इलाज कर रहे है और दवाइयां मरीजों को दे रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टर के पास ना ही दवाइयां का लाइसेंस है ना ही कोई डॉक्टरी की डिग्री । काफी समय से कर रहे हैं डॉक्टरी, सरकार इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कब कसेगी शिकंजा ? इन झोलाछाप डॉक्टरों पर पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए।



