मध्य प्रदेश

जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
प्रतापगढ़ । ग्राम पंचायत चैनपुर के ग्राम गुटोरी मै महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समुदाय के पूज्यनीय नेता, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया।
ग्राम पंचायत चैनपुर के ग्राम गुटोरी मे भगवान भोलेनाथ के मंदिर प्रांगण पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत्-शत् नमन किया गया अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिये आदिवासियों का नेतृत्व करने वाले सामाजिक जन जाग्रति द्वारा आदिवासियों का कल्याण करने वाले आदिवासी समाज की दशा व दिशा बदलने वाले नवीन सामाजिक एवं राजनीतिक युग के क्रान्तिकारी आदिवासी एवं वनवासी समाज के महानायक उनके स्वाभिमान, स्वतंत्रता और संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भगवान क्रांति दूत जननायक भगवान बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर 1875 के दशक में छोटा किसान के गरीब परिवार में हुआ था। भगवान बिरसा मुण्डा जी एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार झारखण्ड निवासी थे। बिरसा जी को 1900 में आदिवासी लोंगो को संगठित देखकर ब्रिटिश सरकार ने आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें 2 साल का दण्ड दिया महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समुदाय के पूज्यनीय नेता, धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भगवान बिरसा मुण्डा जी ने ब्रिटिश सत्ता के अस्तित्व को अस्वीकारते हुए अपने अनुयायियों को सरकार को लगान न देने का आदेश दिया था भारत माता की आजादी के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने वाले महान क्रांतिकारी और जन नायक भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जल-जंगल-जमीन तथा जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान जनजातीय योद्धा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को जयंती पर विनम्र अभिवादन।महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समुदाय के पूजनीय नेता, धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर पप्पू ठाकुर सरपंच प्रतिनिधि, मेहरवान सिंह जनपद सदस्य, सुखदेव उपसरपंच, मंसाराम पटेल, राजू मस्कोले, देविंद सिंह, बब्लू सिंह, गिलान सिंह, दिब्बू सिंह, गंगाराम जी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button