क्राइम

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी 9 पेटी अबैध शराब

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
सिंग्रामपुर/दमोह । सिंग्रामपुर पुलिस ने अवैध शराब गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन पर एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जबेरा चौकी सिंग्रामपुर आलोक तिरपुड़े सहित पुलिस द्वारा आरोपी को ग्राम भैसा में अनिल राय उर्फ अंटेश पिता राजेंद्र राय कोरता पिपरिया जो कि अवैध रूप से शराब तेंदूखेड़ा से भैंसा ऊपर पहाड के रास्ते काले कलर की स्कॉर्पियो से सिंग्रामपुर ला रहा था, मुखबिर की सूचना के बाद सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुडे ने थाना जबेरा सिंग्रामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा टीम के साथ दबिश देकर आरोपी विरूद्ध 34 (2) 42 आब. एक्ट की कार्रवाई की गई. जिसमें 44 हजार 800 रुपए की शराब जब्त की गई.
पुलिस को अबैध शराब पर बडी सफलता प्राप्त हुई है.इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े, उप निरीक्षक गणेश दुबे, प्रधान आरक्षक सतीश, प्रधान आरक्षक जालम, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक राम मनोहर, दिलीप, सैनिक शिव विश्वकर्मा, एनआरएस गुलाब धर्मेंद्र के साथ कि महत्वपूर्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश करने लग गई है।

Related Articles

Back to top button