मध्य प्रदेश

लापरवाही पूर्वक वाहन खड़ा करना बन रहा परेशानी का सवब

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । लोग अपने कर्तव्य के प्रति अत्यधिक लापरवाह होते जा रहे हैं स्कूल बच्चे को लेने आए एक व्यक्ति द्वारा अपनी बाइक को बीच रोड पर इस तरह आड़ा खड़ा कर दिया कि निकलने वाले वाहनों को परेशानी होने लगी लोगों ने बाइक को हटाने का प्रयास किया लेकिन वह लाक थी जिस कारण नहीं हटाई जाता कि करीब 15 मिनट तक लोग परेशान होते रहे।
यह नजारा ए सेंट थॉमस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने का है एक व्यक्ति ईश्वर नगर इलाके से अपनी बाइक से अपने बच्चे को लेने स्कूल आया बीच रोड पर उसने बाइक को खड़ा किया और उसे लाक करके स्कूल के अंदर चला गया और 15 मिनट तक बाइक उसी प्रकार खड़ी रही जिससे आवागमन करने वाले अन्य वाहनों को परेशानी उठाना पड़ी जब संबंधित व्यक्ति अपने बच्चे को लेकर बाहर आया तो लोगों ने उसे समझाया लेकिन उस व्यक्ति को अपनी गलती का जरा भी एहसास नहीं हुआ और हंसता हुआ वहां से गाड़ी उठा कर चला गया।
लोग चर्चा करते रहे थे कि इस तरह की लापरवाही कभी भारी पड़ सकती है। वहां मौजूद कई लोगों ने आइंदा इस तरह की हरकत करने पर पुलिस को बुलाने का मन बना लिया है।

Related Articles

Back to top button