मध्य प्रदेश

सड़क निर्माण एजेंसी ने हास्पिटल के दर्जे का बोर्ड बदला

सिलवानी। नगर के दो किमी क्षेत्र में बना रही सड़क निर्माण एजेंसी केपकाॅन ने नगर के शिवाजीनगर में सिविल हाॅस्पिटल के बोर्ड को हटाकर घटिया किस्म का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोर्ड लगा दिया गया।
ज्ञातव्य है कि क्षेत्रीय विघायक एवं पूर्व केबीनेट मंत्री रामपालसिंह राजपूत के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी को सिविल हाॅस्पिटल का दर्जा देकर बरेली रोड पर कृषि फार्म की भूमि पर लगभग 9 करोड़ की राशि से भवन निर्माण का भूमिपूजन प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य संपन्न कराया गया था। और वर्तमान हॉस्पिटल के प्रवेश पर सड़क किनारे सिविल हाॅस्पिटल का बोर्ड लगाया गया था जिससे सड़क निर्माण एजेंसी ने नाली निर्माण के दौरान निकाल कर वही फेंक दिया और अब नाली बनने के बाद नया बोर्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लगा दिया गया है। जो कि पूर्व के बोर्ड की अपेक्षा काफी घटिया स्तर है। और हाॅस्पिटल का दर्जा भी बदल दिया गया।

Related Articles

Back to top button