महामहिम राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में होगा चौरसिया, तंबोली समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह 18 सितंबर को भोपाल में
सिक्किम महामहिम राज्यपाल बाबू गंगाराम चौरसिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित मंत्रियो को भी किया आमंत्रित
भोपाल। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया द्वारा आगामी 18 सितंबर को मध्यप्रदेश में सम्पन्न हुये त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचत में संयुक्त चौरसिया तम्बोली समाज के सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश चौरसिया समाज के ऊर्जावान नेता गौरव चौरसिया विक्की भैया द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान मध्यप्रदेश में संयुक्त चौरसिया तम्बोली समाज के घटकों को एकत्रित करने के लिए जहां जूता चप्पल त्याग कर सिर का मुंडन कराकर सामाजिक बंधुओं को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए जिस लगन एवं उत्साह से काम कर रहे हैं। उसके परिणाम भी आने लगे है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीन निकाय निर्वाचन में समाज सभी घटकों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान का आयोजन किया जा रहा है।
सिक्किम के महामहिम राज्यपाल बाबू गंगाप्रसाद चौरसिया 18 सितंबर को करेंगे सम्मान
अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वर्तमान में सिक्किम के महामहिम राज्यपाल बाबू गंगाप्रसाद जी चौरसिया जोकि बिहार विधान परिषद के प्रतिपक्ष नेता भी रह चुके हैं। वह विशेष विमान से भोपाल आकर 18 सितंबर को दिन में 11 बजे मानस भवन में भव्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बिहार के भाजपा विधायक संजीव चौरसिया, उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक सुरेन्द्र चौरसिया सहित सम्मिलित होगे। वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीड़ी शर्मा सहित मंत्रियो को आमंत्रित किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन में संयुक्त चौरसिया तम्बोली समाज के कई जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुये है। मध्यप्रदेश में संयुक्त चौरसिया तम्बोली समाज के नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच सभी का सम्मान समारोह में सम्मान किया जावेगा।
चौरसिया समाज राजनीति में बनेगी निर्णायक भूमिका की स्थिति में’
मध्यप्रदेश में संयुक्त चौरसिया तम्बोली समाज बाहुल्य क्षेत्रों में जगह जगह पर स्थापित है कई विधानसभा क्षेत्र तो मध्यप्रदेश में ऐसे हैं जिसमें विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका मेें होती है। चैरसिया समाज के मतों का और समाज के सहयोगियों, पिछड़ा वर्ग शुभचिंतकों के सहयोग से विधानसभा का अपना प्रतिनिधि निर्वाचित कर सकती है। पूर्व में विधानसभा में तीन से चार विधायक एक साथ निर्वाचित हुये है।
वर्तमान में 90 प्रतिशत मत भाजपा को फिर भी वर्षों से चली आ रही उपेक्षा सत्ता संगठन से बाहर
मध्यप्रदेश में संयुक्त चौरसिया तम्बोली समाज का 90 प्रतिषत मतदान प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के पक्ष में करती है। इसके बाबजूद भी संयुक्त चौरसिया तम्बोली समाज की सत्ता, संगठन में उपेक्षा की जाती है। इस बात को मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन और सत्ता के प्रमुखों तक एक बार नहीं अनेकों बार राजनैतिक एवं सामाजिक मंचों से स्पष्ट कर चुके हैं फिर भी अभी तक चौरसिया समाज की उपेक्षा क्यों हो रही है ? सत्ता संगठन से वंचित क्यों रखा गया है यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले चुनाव के पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पान विकास निगम की घोषणा के साथ गजट नोटिफिकेशन भी कराया गया था परंतु अभी तक अस्तित्व में नहीं लाया गया है।



