क्राइम

सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही दुखद मौत, बाइक सवारों को चार पहिया वाहन चालक ने कुचला

परिजनों बच्चों का रो रोकर बुराहाल
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
थाना देवनगर पुलिस चौकी नकतरा के तहत शुक्रवार को दोपहर भील टोला भूसीमेटा थाना सुल्तानपुर निवासी दो चचेरे भील परिवार के भाईयों की अमरावद सागर रोड़ यात्री प्रतीक्षालय के सामने हुए सड़क हादसे में मौके पर ही दुखद मौत हो गई है।इस हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन पत्नी बच्चे जिला अस्पताल पहुंच गए। वह विलाप करने लगे उनका रो रोकर बुरा हाल था। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल की पुलिस चौकी में शवों के मर्ग कायम करने की प्रक्रिया की गई। शवों को मर्चुरी के डी फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। शनिवार को सुबह मर्चुरी में शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की मौजूदगी में किया जाएगा। गेंदालाल
बारेला पिता गुलजार सिंह 27 वर्ष, जयसिंह पिता अमरसिंह भील बारेला भूसीमेटा भील टोला सुल्तानपुर के हैं।
दोनों चचेरे भाई थे। खेत में बोर कराने के लिए शुक्रवार को सुबह सवा 10 बजे रायसेन तहसील कार्यालय परमिशन के लिए आए थे। दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे गांव लौट रहे थे। तभी अमरावद के कुरावद रोड़ यात्री प्रतीक्षालय के समीप बाइक से जा रहे थे। किसी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अज्ञात चालक द्वारा टक्कर मार दी थी।मौके पर ही दोनों चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई है।पुलिस ने बताया कि मृतक गेंदालाल की पत्नी लाड़क़ी बाई व उनके तीन लड़के है।मृतक जयसिंह बारेला की पत्नी रेखा बाई हैं उनके 4 बच्चे हैं। वह मेहनत मजदूरी करते थे। किसी तरह हाड़तोड़ मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे।

Related Articles

Back to top button