मध्य प्रदेश

हमारा भी कर्तव्य है सरकार की मुहिम में सहयोग करे- जयकुमार जैन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महंतपुर, ढिगसर, पालर, मुड़िया के स्कूल के बच्चों के साथ ग्रामीण जानो को भी नशा मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल मुड़िया में बच्चों को शिक्षक जयकुमार जैन ने शपथ दिलाई। जयकुमार जैन ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण लिए हम सभी को आगे आना होगा। नशा परिवार को तोड़ता है, नशा समाज को दूषित करता है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि समाज को नशामुक्त करने के लिए अपने-अपने स्तर पर कम करें। हमारा भी कर्तव्य है कि सरकार की मुहिम में हम भी योगदान दे। महंतपुर के प्राथमिक शाला में समिति के रामदीन पटेल ने बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और कहा की आप सभी अपने अपने आस पड़ोस में जो नशा करते है उनको बोले नशा छोड़े और अभियान का हिस्सा बनकर दुसरो को भी प्रेरित करें। ढिगसर के शासकीय माध्यमिक शाला में जिला संगठन प्रभारी निर्मल राठौर ने शपथ दिलाई और कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। आशाराम पटेल प्रधानाध्यापक ढिगसर ने कहा कि नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी। कार्यक्रम में राजेन्द्र पटेल प्राचार्य, सहायक प्राचार्य नरेश पटेल, जय कुमार जैन, नन्हेलाल साहू, देवेंद्र पटेल,रूपचंद्र पटेल,
मनीषा तिवारी, अजीता मिश्रा, वर्षा तंतुवाय, रामा अहिरवाल, उषा नेमा, मनीष रावत, टीकाराम कारपेन्टर मुड़िया, संजीव ठाकुर, अमित सिंह महंतपुर, आशाराम पटेल ढिगसर, प्रधानाध्यापक, अभय वर्मा, चंद्रिका प्रसाद साहू, केएल अहिरवाल, मनीष रैकवार, प्रभु दयाल चौबे, राजीव श्रीवास्तव के साथ समिति के अनुराग गौतम, दशरथ पटेल, रामदीन पटेल, निर्मल राठौर आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button