मध्य प्रदेशराजनीति

हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की रूप रेखा, के साथ स्थापना दिवस मनाया

ब्लाक काग्रेस कमेटी सिहोरा की बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर के सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक काग्रेस कमेटी सिहोरा के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भरतीय काग्रेस कमेटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 जनवरी 2023 से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ करते हुए ब्लाक काग्रेस कमेटी सिहोरा द्वारा पार्टी के जनों की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में एआईसीसी द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों में कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए बताया गया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित देशवासियों का मनोबल बढ़ाने के लिए काग्रेस पार्टी के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है । इस कार्यक्रम की शुरआत को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए प्रत्येक मतदान केन्द्र एवं गाँव गाँव जाकर पार्टी की रीति नीति एवं वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से आमजन को अवगत कराये ।
इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट्ता के साथ सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि ब्लाक के मण्डल व सेक्टर स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर गाँव गाँव जाने की रूप रेखा तेयार की जायेगी। साथ ही ब्लाक के कस्बो, बस्तियों में आम सभा आयोजित कर केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर किया जायेगा। अभियान की रूप रेखा तय करने के उपरान्त पार्टी 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया । इस दौरान पार्टी जनों ने काग्रेस के इतिहास को याद करते हुए आने वाले आम चुनाव में पार्टी की विजय श्री का संकल्प लिया । बैठक के दौरान मध्य प्रदेश काग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जमुना मरावी, पूर्व विधायक नन्हेंलाल धुर्वे, जनपद सदस्य राजकुमार पटेल, विनोद पटेल, शिवचरण कुशराम, सरपंच शिवकुमार पटेल, विजय पटेल, पार्षद राजेश चौबे, जिला महिला काग्रेस अध्यक्ष अलका डेगरे, ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष प्रवीण पाठक ने संबोधित किया ।कार्यक्रम में पूर्व पार्षद बिहारी पटेल, शंकर वंशकार, आलोक पाण्डे, मंसुर मंसुरी, कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश सेनी, नारायण पटेल, लाल बहादुर पाठक, नीरज पाठक, नवीन शुक्ला, विधान सभा अध्यक्ष राहुल पान्डे, डाक्टर कोमल श्रीवास, सुनील पान्डे सहित अन्य साथीगण इस दौरान उपस्तिथि रहें ।

Related Articles

Back to top button