मध्य प्रदेश

हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं से समस्या जानने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला

सिलवानी । रविवार को आशा कार्यकर्ताओं से भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला मिलने पहुंचे तथा आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए हड़ताल बंद करने की बात कही।
आशा कार्यकर्ताओं ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल बंद नहीं करेंगे। सिलवानी तहसील के समस्त आशा कार्यकर्ता बीते 7 दिनों से संपूर्ण कामकाज बंद करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़ताल पर बैठी है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सिलवानी क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ता बीते 19 दिसंबर से हड़ताल पर हैं और यह हड़ताल 26 दिसंबर तक जारी रहेगी। वही यदि मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगी।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मताम्बर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button