क्राइममध्य प्रदेश

1 साल से फरार 5000 इनामी, व 3000 रुपिए इनामी गिरफ्तार

सिंग्रामपुर चौकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी में एक साल का फरारी आरोपी जिस पर 5000 रूपये का इनाम घोषित था। जिसे गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह, एसडीओपी देवी सिंह, थाना प्रभारी इंद्रा सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जबेरा की सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आरएस रिछारिया की टीम ने अपराध क्रमांक 288/2022 धारा 363, 376 एवं अन्य धाराओं के तहत राकेश पिता फागुलाल उम्र 17 साल, निवासी आमघाट को जबलपुर बायपास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी आरएस रिछारिया,प्रधान आरक्षक नारायण जाट,सैनिक शिव प्रसाद विश्वकर्मा की पकड़ने में भूमिका रही। 3000 कि इनामी नाबालिक लड़की को जबलपुर जिला की कटंगी के बस स्टैंड पकडा. जिसमें चौकी प्रभारी आरएस रिछारिया,महिला आरक्षक कंचन, नगर रक्षा समिति सदस्य गुलाब की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button