10 चोरी की वरदातों का रायसेन पुलिस ने किया पर्दाफाश, रायसेन पुलिस की बड़ी सफलता
रायसेन । रायसेन नगर की शीतल सिटी, अवन्तिका कालोनी एवं बरेली के मारुती नगर मे हुई कुल 10 चोरी की वरदातों का रायसेन पुलिस ने किया पर्दाफाश।
बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने बताया कि रायसेन जिले में 3 बार आए हर बार 4 से 5 मकानों में घटनाएं की रायसेन के अलावा बरेली में बड़ी घटना की यहां किसी फंक्शन में शामिल होने आए थे इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
वर्ष 2022 के माह फरवरी से सितंबर तक शीतल सिटी व अवन्तिका कालोनी रायसेन में नकबजनी की लगातार वारदाते हुई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शहवाल द्वारा चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुये अपने कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना व एसडीओपी रायसेन अनिता प्रभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन जगदीश सिंह सिददु के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों व माल मशरुका की तलाश व पतारसी हेतु उनि, दीपक परमार, सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चौरसिया, प्रआर अमित राजपूत, आर संजीव धाकड़ की टीम गठित की गई।
आरोपियों की तलाश व पतारसी के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली जानकारी पर संदेही सूरजमल पिता पप्पूलाल धानका उम्र 20 साल निवासी ग्राम सनावदा थाना पिपलिया मंडी जिला मंदसोर हाल नलखेड़ा जिला आगर मालवा एवं महेश पिता राय सिंह बजारिया उम्र 24 साल निवासी मोलियाखेड़ी थाना नलखेड़ा जिला आगर मालवा की तलाश की गई तथा उनके मिलने पर हिकमत अमली से पूछताछ की गई। जिसमे उनके द्वारा साथी अशोक गायरी निवासी नलखेड़ा जिला आगर मालवा के साथ मिलकर उसकी कार से नगर रायसेन में आकर शीतल सिटी कालोनी, अवन्तिका कालोनी रायसेन तथा बरेली में फरियादी 1. रीतेश यादव 2, रवि हजारी 3. विनोद शर्मा 4. लिंकन कुलकर्णी 5. डाक्टर विश्वबंधु शर्मा 6. अभिषेक दुबे, 7. रेखा रोहित लोधी 8. कीर्ति एस. मोहन निवासीगण शीतल सिटी रायसेन एवं 9.. बृजेश कुमार लोधी निवासी अवन्तिका कालोनी रायसेन तथा 10. रमाकांत द्विवेदी निवासी मारुती नगर बरेली के घरो मे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपये की चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किये हुये सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम बरामद की गई है, शेष जेवरात आरोपी अशोक गायरी के पास होना बताया।
उक्त वारदातों मे आरोपी सूरजमल धानका एवं महेश बंजारिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों द्वारा नगर रायसेन के अलावा बरेली एवं अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाये की गई है। आरोपियों से पूछताछ कर चोरी गये मशरुका को जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अभी तक लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत का मशरूका जम किया गया है। उक्त घटनाओ का मास्टर माइंड अशोक गायरी थाना नलखेड़ा जिला आगर मालवा का हिस्ट्री शीटर है, जिसकी गिरफ्तारी व चोरी का अन्य मशरूका जप्त होना शेष है।
आरोपियों की गिरफ्तारी व मशरुका बरामदगी करने में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह सिवदु, उनि, वीरेंद्र सेन,उनि, दीपक परमार, उनि, सागर साहू हरफोड़े (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ), सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चौरसिया, सउनि सुरेन्द्र सिंह (सायवर शाखा) प्रआर अमित राजपूत, प्रआर दुर्गेश राजपूत प्रआर हरवंश वघेल, आर. संजीव धाकड़, आर. दीपक बैरागी, महिला आर सुषमा सिंह की मुख्य भूमिका रही।



