मध्य प्रदेश

जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, बड़ा जैन मंदिर के पास हुए विवाद पर जैन समाज ने रखा अपना पक्ष

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । दिनांक 12 फरवरी 2026 को टीकमगढ़ नगर में स्थित जैन समाज के सबसे प्राचीन जैन मंदिर के पास हुए विवाद मारपीट के संबंध में जैन समाज ने अपना पक्ष पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के समक्ष रखा जिसमें भारी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। जैन समाज का पक्ष अधिवक्ता अविरल जैन ने रखते हुए बताया कि कल जो जैन बड़ा मंदिर परिसर में निर्माण कार्य हो रहा था उसमें जो भी बाधा उत्पन्न कर मारपीट की गई है उससे समाज व्यथित है । समाज के मंदिर के प्रति असुरक्षा की भावना व्याप्त है। जैन समाज द्वारा अपने खर्चे से बड़ा जैन मंदिर के लिए गेट निर्माण का कार्य किया जा रहा था जिसमें से विवाद हो गया जिसकी वीडियो पूरे शहर में व्याप्त है। उक्त वीडियो के बाद एक नारेटिव शहर में जैन समाज को बदनाम करने की नीयत से फैलाया जा रहा है कि जैन समाज द्वारा मंदिर के माध्यम से अतिक्रमण किया जा रहा है जो गलत है। जैन समाज के द्वारा मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिनके द्वारा भी द्वेषभावना से कल का कृत्य किया गया है बो गलत है। हम पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते है और जिनके द्वारा घटना शुरू की गई है उन पर कार्यवाही की जाए और जैन समाज के व्यक्तियों पर अनावश्यक रूप से कोई कार्यवाही नहीं की जाए। इस मौके पर जैन बड़ा मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, उपमंत्री संजय कुमार जैन लोहिया, अनिल जैन, अमरचंद्र जैन, संतोष कुमार जैन, प्रेमचंद्र जैन, रूपचन्द्र जैन कैलाश चंद्र जैन, रचित नायक, अभिषेक सिंघाई होंडा, सौरभ पाली, विकास जैन, अमिताभ जैन, लोकेश जैन, अशोक जैन, अरविंद्र सिंघई एवं समस्त जैन समाज उपस्थित रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त ज्ञापन लिया गया एवं विधि सम्मत शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button