क्राइम

1465 किलोग्राम महुआ लाहन व 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद, अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
नरसिंहपुर । कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को वृत्त नरसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम खमतरा में दबिश देकर 1465 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 74 हजार 950 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
अभियान जिला आबकारी अधिकारी अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button