हिण्डोरिया पुलिस के द्वारा महराष्ट्र में बंधक 23 मजदूरो को छुडवाया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह,। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी हटा प्रिया सिंधी के निर्देशन में निरंतर जनसेवा कार्य हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
उपरोक्त के तारतम्य में दिनांक 18.05.26 को ग्राम नोनपानी के समाजसेवीयो द्वारा सूचना दी गई कि, ग्राम नोनपानी थाना हिण्डोरिया के 23 मजदूर जो कि, जिला सांदली महाराष्ट्र मजदूरी हेतु गये थे जिन्हे वापिस नही आने दिया जा रहा है न ही कोई काम कराया जा रहा, वेफिजूल वही पर रखा गया है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु उक्त मजदूरो के मोबाईल नंबर प्राप्त कर मजदूरो से संपर्क किया गया जिनके द्वारा उक्त सूचना सही बताई गई जो वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन में हिण्डोरिया थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय के द्वारा जिला सांगली के बिभिन्न थाना प्रभारीयो से जरिये फोन संपर्क कर जिस स्थान पर उक्त मजदूर थे के थाना क्षेत्र की जानकारी प्राप्त कर संबधित थाना प्रभारी से संपर्क कर विशेष प्रयास कर उक्त मजदूरो को छुडवाया गया फलस्वरूप उक्त सभी मजदूर अपने गृहग्राम नौनपानी थाना हिण्डोरिया वापिस आ गये। मजदूरो के द्वारा एवं ग्रामवासीयो के द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली पर हर्ष व्यक्त किया है।



