मध्य प्रदेश

शासकीय आईटीआई ढीमरखेंडा (उमरियापान) में प्रवेश सत्र 2026 का ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश के अंतर्गत संचालित शासकीय आईटीआई ढीमरखेंडा (उमरियापान) में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है । संस्थान में ट्रेड कोपा (कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर “प्रवेश रजिस्ट्रेशन 2026” लिंक के माध्यम से दिनांक 26 मई 2026 से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं त्रुटि सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी । वहीं 01 जून से 30 जून 2026 तक चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी ।
संस्थान द्वारा बताया गया है कि इच्छुक विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार नजदीकी ऑनलाइन सेंटर में जाकर पंजीयन करा सकते हैं । प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है ।
आईटीआई में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति सुविधा, प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप सुविधा, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था तथा अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।
संस्थान ने 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय व्यर्थ न करते हुए शीघ्र पंजीयन कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं ।
शासकीय आईटीआई ढीमरखेंडा, उमरियापान स्थित ग्राम पंचायत प्रांगण में संपर्क किया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button