क्राइम

24 घंटे के अंदर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । दिनाँक 11 मई 24 को फरियादिया के द्वारा धाना बुडेरा जिला टीकमगढ में दिनाँक 10 मई 24 के रात्री करीबन 20/30 बजे पीडिता से आरोपी बबलेन्द्र पिता सुकरत यादव निवासी कुनैता थाना बुडेरा के द्वारा पीने के लिये पानी मांगा तो पीडिता उसे पानी देने के लिये गई तो आरोपी उपरोक्त का उसे जबरदस्ती खेत में पीछे ले जाकर जबरन बलात्कार करने संबंधी आवेदन पत्र पेश करने पर थाना बुडेरा में अपराध क्र. 104/24 धारा 363, 376 (3), 506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ रोहित काशवानी द्वारा उपरोक्त घटित घटना को गंभीरता से लेते हुये गम्भीरता से लेते हुए अपने निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुडेरा को मामले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया उक्त पालन में थाना प्रभारी रश्मि जैन द्वारा थाना बुडेरा पर आरोपी की धरपकड हेतु टीम का गठन किया गया तथा थाना से मुखविर की प्राप्त सूचना अनुसार रवाना होकर पतारी तिगैला बुडेरा डिकोली आमरोड पर पहुँचे जहाँ पर आरोपी बबलेन्द्र पिता सुकरत यादव उम्र 24 साल निवासी कुनैता थाना बुडेरा जिला टीकमगढ की तलाश की जो दस्तयाव हुआ जिसने जुर्म करना स्वीकार किया उक्त आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे हमराह लेकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त जमावड़ा थाना बुडेरा स्टाफ द्वारा शामिल किया गया जिसमें थाना प्रभारी बुडेरा रश्मी जैन प्रआर. रतीराम अहिरावर, प्रआर. धर्मदास, प्रआर. शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर. हरप्रसाद, प्रा.रा. रहमान सायवर सेल टीकमगढ़, आर. अंकित दिवेदी, आर. शीतल सेन, आर. संजय, आर. चन्द्रभान, आर पन्नालाल, म आर अनुषा आर. चालक दीपचंद्र शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button